Yamaha MT-15 Version 2.0 :जो लोग स्टाइलिश और एडवांस टेक्नोलॉजी वाली बाइक चाहते हैं, शहर में रोजाना चलाने के लिए हल्की और स्मार्ट बाइक युवाओं को आकर्षित करने वाली डिजाइन और रंगों के साथ Yamaha ने 2025 MT-15 Version 2.0 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.69 लाख है और इसका DLX वेरिएंट ₹1.80 लाख में मिलेगा। बाइक में नए TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और 3 नए रंग दिए गए हैं।
https://www.yamaha-motor-india.com/yamaha-mt-15-v2.html
Yamaha 2025 MT-15 Version 2.0: दमदार इंजन और मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स
इंजन : Yamaha MT-15 Version 2.0 155 cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर VVA तकनीक के साथ, जो 18.4 bhp @ 10,000 RPM और 14.1 Nm @ 7,500 RPM देता है। इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ Assist & Slipper क्लच मिलता है।
बाइक में Deltabox फ्रेम, USD फ्रंट फोर्क, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, dual-channel ABS, traction control, और 17‑इंच अलॉय व्हील्स शामिल हैं। कुल वजन लगभग 141 किलोग्राम है।
Yamaha 2025 MT-15 Version 2.0: लॉन्च और कीमतें
Yamaha Motor India ने 1 अगस्त 2025 को 2025 MT‑15 Version 2.0 भारत में लॉन्च किया। Standard वेरिएंट की एक्स‑शोरूम कीमत ₹1.69 लाख है, जबकि DLX वेरिएंट ₹1.80 लाख में मिलता है।
Yamaha 2025 MT-15 Version 2.0 :के बेहतरीन नए कलर :
Standard वेरिएंट में Metallic Silver Cyan (नया) और Metallic Black मिलता है।
DLX वेरिएंट में Ice Storm DLX और Vivid Violet Metallic DLX नए रंगों के रूप में शामिल किए गए हैं, साथ ही Metallic Black DLX भी उपलब्ध है। ये तीन नए रंग हाल ही में जोड़े गए हैं।
Yamaha 2025 MT-15 Version 2.0: बेहतरीन माइलेज
Yamaha 2025 MT-15 Version 2.0 का ARAI माइलेज क्लेम लगभग 56.87 किमी/लीटर है, जो सिटी और हाईवे राइड दोनों में अच्छी माइलेज देती है।
Yamaha 2025 MT-15 Version 2.0: टेक्नोलॉजी अपग्रेड
DLX वेरिएंट में 4.2-इंच का Colour TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और turn‑by‑turn नेविगेशन जैसी सुविधाएँ हैं। यह Yamaha के Y‑Connect ऐप से जुड़ता है और इसमें रखरखाव रिमाइंडर, पार्किंग लोकेशन, फ़्यूल डेटा, राइडर रैंकिंग आदि फीचर्स भी हैं।
निष्कर्ष
2025 का Yamaha MT-15 V2.0 में टेक्नोलॉजी और डिजाइन को अपग्रेड किया गया है। TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ जैसे फीचर इसे इस सेगमेंट में और भी शानदार बनाते हैं।
अगर आप एक दमदार लुक, स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाली 150cc बाइक खोज रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Disclaimer : (अस्वीकरण)
इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सार्वजनिक स्रोतों, आधिकारिक वेबसाइट्स, ऑटो न्यूज़ पोर्टल्स और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Yamaha MT-15 Version 2.0 की कीमतें, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन समय और क्षेत्र के अनुसार बदल सकते हैं। ऑन-रोड कीमतें राज्य और डीलरशिप के हिसाब से भिन्न हो सकती हैं।
कृपया खरीदारी या बुकिंग से पहले अपने नजदीकी Yamaha डीलर से पुष्टि अवश्य करें। इस वेबसाइट का उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है; हम किसी भी मूल्य परिवर्तन, फीचर अपडेट या डिलीवरी में देरी के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।
Also Read :
Yamaha FZ -X Hybrid : आ गया है नया धाकड़ Yamaha FZ-X Hybrid अब चलेगा स्मार्ट और दमदार