New Income Tax Bill 2025 : लोकसभा ने New Income Tax Bill 2025 पास कर दिया है — यानी अब पुराने Income Tax Act, 1961 को बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा गया है। यह बिल 11 अगस्त 2025 को लोकसभा में और अभी 12 अगस्त 2025 को राज्यसभा में पास हुआ।
New Income Tax Bill 2025- क्यों ज़रूरत पड़ी नए बिल की :
सोचो, 1961 में बना कानून आज भी चल रहा था – जबकि हमारी लाइफ अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। पुराना एक्ट लंबा-चौड़ा, सेक्शन इतने कि पढ़ते-पढ़ते नींद आ जाए, और हर साल नए-नए नोटिफिकेशन।
नया बिल कहता है
आइये जानते है कीक्या-क्या बड़े बदलाव आएंगे?
1. झंझट कम – सेक्शन कट गए
पहले 819 सेक्शन थे, अब सिर्फ 536 सेक्शन रहेंगे। मतलब, कम पढ़ो और ज्यादा समझो। अब वो “धारा 80GGB के उप-खंड” जैसे टंग-ट्विस्टर नहीं मिलेंगे।
2. Old vs New Tax Year – खत्म कंफ्यूजन
पहले था “Previous Year” और “Assessment Year” का चक्कर, अब सबके लिए एक ही टर्म – Tax Year. दुनिया के बड़े देशों जैसा सीधा-सादा तरीका।
3. सबकुछ डिजिटल – No Face, No Tension
New Income Tax Bill 2025 अब होगा Faceless Assessment. मतलब, इनकम टैक्स ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ई-फाइलिंग, नोटिस रिस्पॉन्स, सब ऑनलाइन।
4. रेट्स वही – लेकिन प्रोसेस मस्त
₹12 लाख तक की इनकम पर छूट बनी रहेगी। सरकार ने टैक्स स्लैब नहीं छेड़े – फोकस है प्रोसेस को सिंपल बनाने पर।
5. टैक्सपेयर के लिए गुड न्यूज़
-
लेट होने पर भी TDS रिफंड क्लेम का मौका
-
नोटिस आने से पहले एडवांस अलर्ट
-
TDS करेक्शन विंडो 6 साल से घटकर 2 साल – फास्ट प्रोसेसिंग
New Income Tax Bill 2025-आपके लिए क्यों जरूरी है :
-
अगर आप सैलरीड हैं – ITR भरना और आसान होगा
-
अगर आप बिजनेस करते हैं – कम डॉक्यूमेंट, कम चक्कर
-
अगर आप पहली बार टैक्स भर रहे हैं – अब डरने की ज़रूरत नहीं, रूलबुक साफ-सुथरी होगी
New Income Tax Bill 2025-कब से लागू होगा :
फिलहाल तो बिल पास हुआ है, अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद गजट में पब्लिश होगा। उम्मीद है 1 अप्रैल 2026 से ये नया सिस्टम चालू हो जाएगा। यानी FY 2026-27 से आपका ITR नए नियम पर होगा।
New Income Tax Bill 2025-सरकार का मकसद क्या है :
सरकार का मकसद है – पुराने पेचीदा कानून हटाना, कंप्लायंस का बोझ कम करना, टैक्स सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाना और विवाद-कोर्ट केस घटाना।
अगला स्टेप आपके लिए
-
नए रूल्स के बारे में अपडेट रहें
-
पुराने सेक्शन नंबर याद रखने की ज़रूरत नहीं – नए आसान सेक्शन आएंगे
-
प्रोफेशनल या CA से एक बार जरूर चेक कर लें कि आपके केस में क्या बदलेगा
➤पहले साल में ट्रांज़िशन टाइम लगेगा। ITR पोर्टल, फॉर्म, डॉक्यूमेंट सब नए होंगे – तो थोड़ा धैर्य रखो। लेकिन एक बात पक्की है – अब टैक्स का झंझट कम और स्मार्टनेस ज्यादा होगी।
Income Tax Official Website : https://incometaxindia.gov.in/Pages/default.aspx
निष्कर्ष:
New Income Tax Bill 2025 सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि टैक्सपेयर के लिए एक नया गेम प्लान है। आने वाले समय में टैक्स भरना उतना ही आसान हो जाएगा जितना ऑनलाइन शॉपिंग करना। अब बस इंतजार है 1 अप्रैल 2026 का, जब ये नया सिस्टम फुल फोर्स में लागू होगा।


