Realme P4 Pro 5G – Power To Explore! अल्टीमेट गेमिंग और कैमरा का धाकड़ कॉम्बो, लॉन्च 20 अगस्त को

 Realme P4 Pro 5G : अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो गेमिंग, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले – चारों में टॉप क्लास परफॉर्मेंस दे, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि Realme P4 Pro 5G आपके लिए आ रहा है। Power To Explore टैगलाइन के साथ यह फोन 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है और कंपनी दावा कर रही है कि यह Under 30K सेगमेंट का सबसे दमदार और फीचर-पैक स्मार्टफोन होगा।

बेहतरीन परफॉर्मेंस :

Realme P4 Pro 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है, जिसका AnTuTu स्कोर 1.10 मिलियन+ है। मतलब गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक हर काम बिजली की स्पीड से होगा।

 Realme P4 Pro 5G
इसके साथ आता है Hyper Vision AI Chip, जो डेडिकेटेड GPU की तरह काम करता है। इसका मतलब:,

1. गेम्स में 144 FPS का अल्ट्रा स्मूद फ्रेम रेट

2.1.5K रेजॉल्यूशन पर Ultra HD Graphics

3.टॉप गेम्स के लिए AI Hyper Motion टेक्नोलॉजी

अगर आप PUBG, BGMI,FREE FIRE , Asphalt या Call of Duty जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम खेलते हैं, तो यह फोन आपके लिए गेमिंग बेस्ट साबित होगा।

डिस्प्ले जो मन को भावे :

 Realme P4 Pro 5G

Realme P4 Pro 5G का डिस्प्ले सच में गेमर्स और मूवी लवर्स के लिए ड्रीम स्क्रीन है। इसमें 144Hz HyperGlow D-Curve+ Display है, जो 120Hz से 20% ज्यादा स्मूद है — मतलब गेम खेलते वक्त हर मूव अल्ट्रा-फ्लूइड लगेगा। 6500 nits की जबरदस्त पीक ब्राइटनेस के साथ धूप में भी स्क्रीन साफ-साफ दिखेगी, और HDR10 सपोर्ट + 1.07 बिलियन कलर्स इसे Pro Monitor जैसी रिच और रियल कलर एक्यूरेसी देता है। ऊपर से D-Curve+ डिजाइन इसका लुक इतना प्रीमियम बना देता है कि बस, हाथ में लेते ही “फील” बदल जाएगी।

दमदार बैटरी :

 Realme P4 Pro 5G

 

Realme P4 Pro 5G की बैटरी पावर के मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसमें मिलती है 7000mAh की Titan Battery, जो सेगमेंट की सबसे बड़ी है — मतलब सुबह चार्ज किया और दिनभर गेमिंग, मूवी, सोशल मीडिया… सब चलता रहेगा बिना बैटरी टेंशन के। साथ ही 80W Super Fast Charging सिर्फ 47 मिनट में फुल चार्ज कर देती है, तो चार्जिंग के लिए लंबा इंतजार भूल जाइए। एक बार चार्ज करके आप 17 घंटे तक लगातार वीडियो देख सकते हैं। लंबी बैटरी लाइफ और बिजली जैसी फास्ट चार्जिंग का ये कॉम्बो इसे सच में लंबी रेस का घोड़ा बना देता है।

शानदार कैमरा :

 Realme P4 Pro 5G

Realme P4 Pro 5G का कैमरा सेटअप इतना धमाकेदार है कि इसे देख कर प्रो DSLR भी शर्मा जाए। इसमें है 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा, और मज़ेदार बात ये कि दोनों ही 4K 60FPS पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं — मतलब चाहे सेल्फी हो या बैक कैमरा शूट, हर वीडियो सिनेमैटिक लगेगा। Dual View Video फीचर से आप फ्रंट और रियर कैमरा से एक साथ शूट कर सकते हैं, जिससे व्लॉग्स और रिएक्शन वीडियो और भी क्रिएटिव बन जाएंगे। ऊपर से AI Imaging Assistant और AI Edit Genie हर फोटो को इंस्टेंटली Insta-Ready बना देता है। वीडियो क्रिएटर्स और व्लॉगर्स के लिए ये फोन सच में एक पॉकेट साइज प्रो DSLR है।

कीमत और लॉन्च डेट :

Realme P4 Pro 5G Price: Realme P4 Pro की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे — कंपनी ने इसे Under ₹30,000 में लॉन्च करने का दावा किया है। इतने धांसू फीचर्स, फ्लैगशिप लेवल डिस्प्ले, कैमरा और ड्यूल चिपसेट के साथ इस प्राइस रेंज में ऐसा फोन मिलना वाकई Unbelievable डील है।
 लॉन्च डेट: 20 अगस्त, दोपहर 12 बजे
 सेल: रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

 Realme P4 Pro 5G

 ● अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, बैटरी, डिस्प्ले और कैमरा – चारों में बैलेंस्ड हो, तो Realme P4 Pro 5G आपके लिए सही चॉइस है। यह फोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि गेमिंग और क्रिएटिविटी का पावरहाउस है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आधिकारिक घोषणाओं, प्रेस रिलीज़ और विश्वसनीय टेक न्यूज़ स्रोतों पर आधारित है। प्रोडक्ट की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च के समय बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले कृपया ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत सेलिंग पार्टनर्स से डिटेल्स वेरिफाई करें। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सूचना और सामान्य संदर्भ के उद्देश्य से है, इसे किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या गारंटी के रूप में न लें।

 

Leave a Comment