TVS Sport : अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो बेहतरीन माइलेज, कम दाम में दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक्स के साथ आती हो, तो TVS Sport BS6 आपके लिए एक बढ़िया चॉइस है। यह बाइक सिर्फ रोज़मर्रा के सफर के लिए नहीं, बल्कि लंबे रूट्स पर भी आपको कम्फर्ट और परफॉर्मेंस देती है। आइए जानते हैं क्यों TVS Sport हर राइडर के लिए बेस्ट वैल्यू फॉर मनी बाइक है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस : टेक्नोलॉजी के साथ
TVS Sport में है ETFi (Eco Thrust Fuel Injection) टेक्नोलॉजी है, जो इंजन को बेहतर माइलेज और स्मूद राइडिंग देता है। यह टेक्नोलॉजी फ्यूल इंजेक्टर और सेंसर का इस्तेमाल करती है ताकि एयर-फ्यूल रेश्यो एकदम प्रीसाइज रहे। इसका मतलब है हर बूंद फ्यूल का सही इस्तेमाल – नो वेस्टेज, नो कॉम्प्रोमाइज!
TVS Sport का Duralife 110cc इंजन रिड्यूस्ड फ्रिक्शन के साथ काम करता है, जिससे इंजन ज्यादा स्मूद चलता है और उसकी लाइफ भी बढ़ती है। वहीं डिजिटल इग्निशन ECU इंजन को पावरफुल और रेस्पॉन्सिव बनाता है।
माइलेज का बादशाह – 15% ज्यादा माइलेज :
अगर आपकी बाइक ज्यादा माइलेज दे तो मजा ही कुछ और है। TVS Sport इसी चीज़ के लिए फेमस है। ETFi टेक्नोलॉजी हर ड्रॉप फ्यूल को यूज़ करके 15% ज्यादा माइलेज देती है। यानी आप हर किलोमीटर पर बचत करेंगे। इसकी मैक्स स्पीड: 90 km/h है
अगर आप माइलेज वाली बाइक चाहते तो हैं, यह बाइक आपके लिए एकदम सही है।
डिजाइन – यूथफुल और स्टाइलिश :
TVS Sport का डिजाइन फ्रेश और यूथफुल लुक के साथ आता है, जिसमें ऑल-न्यू ग्राफिक्स, प्रीमियम 3D लोगो, स्पोर्टी हेडलाइट (AHO), अलॉय व्हील्स और अल्यूमिनियम ग्रैब रेल जैसी खासियतें शामिल हैं। यह बाइक न केवल एफिशिएंट है बल्कि क्लासिक लुक्स को मॉडर्न टच के साथ आती है।
स्टाइल :
TVS Sport का स्टाइल आज की जेनरेशन के लिए एकदम परफेक्ट है, क्योंकि इसमें बोल्ड और मॉडर्न लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।और इसमें Automatic Headlight On (AHO) सेफ्टी के साथ स्टाइल भी है। ब्लैक्ड-आउट इंजन और अलॉय व्हील्स इसकी दमदार और Bold अपील को और निखारते हैं। साथ ही, इसमें All Blackआल ब्लैक , All Red आल रेड, Starlight Blue स्टारलाइट ब्लू , Grey-Red ग्रे रेड जैसे कई कलर ऑप्शन्स मिलते हैं, जो हर पर्सनालिलिए परफेक्ट हैं।
कम्फर्ट : लंबी राइड भी आसान
TVS Sport की कम्फर्ट की बात करे तो। इसमें मोबाइल चार्ज करने के लिए के लिए USB चार्जर, ज्यादा स्पेस और आराम के लिए एक्स्ट्रा लॉन्ग सीट दिया है, और हर तरह की सड़क पर स्मूद राइड देने के लिए 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर जैसी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे लंबी दूरी की राइड भी आसान और आरामदायक हो जाती है।
TVS Sport वैरिएंट्स :
TVS Sport दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – Self Start (ES) और Self Start (ES Plus)। Self Start (ES Plus) का कलर ऑप्शन्स में आपको- Black Neon और Grey Red जैसे स्टाइलिश शेड्स कलर मिलते हैं।इसकी कीमत , ₹61,800 (Ex-showroom) है, जिससे यह बाइक परफॉर्मेंस, स्टाइल और बजट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है।
कीमत :
-
Self Start (ES) – Alloy Wheels: ₹59,800
-
Self Start (ES Plus) – Alloy Wheels: ₹61,800
(Ex-showroom price,)
की फीचर्स :
इंजन कैपेसिटी: 109.7cc
मैक्स पावर: 8.18 BHP
टॉप स्पीड: 90 km/h
ब्रेकिंग: Synchronized Braking System (SBT)
वजन: 110-112 kg
ऑल गियर इलेक्ट्रिक स्टार्ट
Disclaimer :
इस पेज पर दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। TVS Sport के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, रंग विकल्प और कीमतें समय-समय पर बदल सकती हैं। उल्लेखित कीमतें Ex-Showroom कीमतें हैं और इनमें टैक्स, इंश्योरेंस, आरटीओ चार्जेज या अन्य अनिवार्य एक्सेसरीज़ शामिल नहीं हैं। नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए कृपया अपने नज़दीकी TVS अधिकृत डीलर से संपर्क करें।
यह भी पढ़े :
TVS NTorq 125: स्पीड, स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स वाला स्कूटर जो दिल जीत लेगा


