चौंकाने वाला फैसला! भारत में रियल-मनी गेमिंग बैन – Dream11 और अन्य ऐप्स पर संकट

बात करे बेटिंग एप्प्स बैन के बारे तो हाल ही में लोकसभा ने ‘प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025’ पारित किया है, जिसमें देश में रियल-मनी ऑनलाइन गेमिंग — जैसे फैंटेसी स्पोर्ट्स (Dream11), रमी, पोकर Zupee ludo— पूरी तरह प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव है।

क्या अब Dream11 पर टीम बनाना, पैसे लगाना और मैच जीतने का सपना खत्म होने वाला है? जी हाँ, सरकार ने हाल ही में ऐसा बड़ा फैसला लिया है जो लाखों गेमर्स को झटका दे सकता है।

क्या हुआ है नया नियम :

लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन बिल 2025 पास हुआ है। इस बिल के हिसाब से अब रियल-मनी गेमिंग यानी पैसे लगाकर खेलने वाले गेम पूरी तरह बैन हो जायेगा। मतलब Dream11, MPL, RummyCircle, Poker जैसी ऐप्स पर अब खेलना और जीतने के लिए पैसा लगाना कानून के खिलाफ होगा।

 

सरकार का यह कहना है कि इस तरह का गेम्स से लोगों में लत बढ़ रही थी, कई लोग कर्ज में डूब रहे थे, और मनी लॉन्ड्रिंग व धोखाधड़ी जैसी चीज़ें हो रही थीं।

इसमें सज़ा क्या होगी :

इस बिल में केवल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स नहीं बल्कि उनके प्रचार पर भी रोक लगाने की व्यवस्था है। उल्लंघन पर 2 साल तक की जेल और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना तय किया गया है। और सिर्फ गेम खेलना ही नहीं, ऐसे गेम्स का विज्ञापन करना भी बैन है

Dream11

क्या Dream11 जैसी फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप्स भी बैन होंगी :

सबसे बड़ा सवाल यही है की Dream11 जैसी ऐप्स खुद को “स्किल-बेस्ड गेमिंग” बताती थीं, लेकिन नए कानून में साफ कहा गया है कि जहाँ पैसा दांव पर है, वो गेम बैन होगा। तो हाँ, बहुत संभावना है कि ये ऐप्स बंद हो जाएँगी।

सरकार का तर्क क्या :

सरकार का यह कहना है कि ये गेम्स जुआ और बेटिंग जैसे हैं, जिनकी वजह से युवावों और स्टूडेंट्स का पैसा बर्बाद हो रहा है। इसके चलते अवैध लेन-देन और अपराध भी बढ़ रहे थे। सरकार चाहती है कि लोग गेम खेलें, लेकिन सिर्फ मज़े और स्किल डेवलपमेंट के लिए, न कि पैसे लगाने के लिए।

क्या अब ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा :

Dream 11 ban

अगर आप सोच रहे हैं कि गेमिंग पूरी तरह खत्म हो जाएगी, तो ऐसा नहीं है। सरकार ने साफ कहा है कि ई-स्पोर्ट्स और फ्री गेमिंग को प्रमोट किया जाएगा। मतलब Free Fire ,PUBG, BGMI, जैसे टूर्नामेंट वाले गेम्स चलेंगे, लेकिन इनमें पैसा लगाकर जीतने का ऑप्शन नहीं होगा।

यूज़र्स के पैसे का क्या होगा :

कंपनियाँ परेशान हैं, क्योंकि इसमें करोड़ों का इन्वेस्टमेंट है। Dream11 जैसी कंपनियाँ IPL और बड़े स्पॉन्सरशिप डील्स करती हैं। अब ये सब खतरे में है।
गेमर्स भी कन्फ्यूज हैं जिनके ऐप के वॉलेट में पैसे पड़े हैं, उनका क्या होगा, फिलहाल कंपनियों को यूज़र्स के पैसे रिफंड करने होंगे।

आगे क्या होगा आगे

बात करे बैन की तो हो सकता है कंपनियाँ कोर्ट जाएँ और कहें कि ये कठोर नियम है, पूरी बैन की बजाय रेग्युलेशन लगना चाहिए। लेकिन फिलहाल तो गेमिंग इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आ चुका है।

लोग सोच रहे हैं: अब क्या करें

अगर आप सिर्फ गेमिंग के शौकीन हैं और मजे के लिए खेलते हैं, तो चिंता मत करो। लेकिन अगर आप रोज़ाना Dream11 जैसी ऐप्स से पैसा कमाने की सोच रहे थे, तो अब ये रास्ता बंद है।

Online Gaming Bill Lok Sabha

निष्कर्ष : भारत में रियल-मनी गेमिंग का खेल खत्म हो गया है। सरकार ने ये कदम लत, कर्ज और अपराध रोकने के लिए उठाया है। अब गेमिंग सिर्फ मनोरंजन और स्किल के लिए रहेगी, न कि पैसा जीतने के लिए।

Disclaimer (अस्वीकरण)

इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्य के लिए है। हम किसी भी प्रकार के ऑनलाइन गेमिंग, बेटिंग या सट्टेबाजी को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। रियल-मनी गेमिंग कानून समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक सरकारी अधिसूचना या विश्वसनीय स्रोतों को जरूर देखें। इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

यह भी पढ़े : https://newsupply24.com/category/online-gaming/

 

 

 

 

Leave a Comment