सरकार ने GST 2.0 यानी जीएसटी का नया वर्शन लाने का प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद है टैक्स सिस्टम को आसान बनाना और आम लोगों के लिए कई चीज़ों की कीमतें कम करना। अगर यह लागू हो जाता है, तो कारों, टीवी, एयर कंडीशनर और रोज़मर्रा की चीज़ें जैसे पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स सस्ते हो सकते हैं।
फिलहाल टैक्स की खूब चर्चा हो रही है खासकर GST की, क्योंकि सरकार ने GST में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं कहा जा रहा है कि दिवाली पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है। आइये जानते है की क्या क्या सस्ता होगा और कबसे यह लागु होगा-
GST 2.0 क्या है :
GST 2.0 भारत में जीएसटी की नई व्यवस्था है जिसे और आसान बनाने के लिए बनाया गया है। इसमें पुराने जटिल टैक्स स्लैब को कम करके सिर्फ दो स्लैब रखे जाएंगे 5% और 18%।
यानी अब चीज़ों पर टैक्स लगाना पहले से सरल होगा। 28% टैक्स वाले सामान को भी 18% स्लैब में लाया जा सकता है, जिससे उन चीज़ों की कीमत कम हो जाएगी। वही कुछ खास चीज़ों जैसे तंबाकू और महंगे प्रोडक्ट्स पर 40% टैक्स लगाया जाएगा। इन बदलावों से आम लोगों के लिए चीज़ें सस्ती होंगी और खरीदारी करना आसान हो जाएगा।
कारों की कीमतों पर क्या असर
सबसे बड़ी खबर कार खरीदने वालों के लिए है। छोटे पेट्रोल और डीज़ल कारों पर अभी 28% GST लगता है। अगर इसे घटाकर 18% कर दिया गया तो कारों की कीमतें लगभग 8-10% तक कम हो सकती हैं।
यह बदलाव मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों की कारों के लिए बहुत मददगार होगा। इससे कारें आम लोगों के लिए सस्ती होंगी और मांग भी बढ़ेगी।
क्या टीवी और एयर कंडीशनर भी सस्ते होंगे
GST 2.0 इलेक्ट्रॉनिक्स और घर के उपकरणों पर भी असर पड़ेगा। उदाहरण के लिए, टीवी पर अभी 28% टैक्स लगता है, लेकिन नए स्लैब में यह 18% हो जाएगा। इससे बड़े टीवी की कीमतें लगभग 2,500 से 5,000 रुपये तक कम हो सकती हैं। इसी तरह, एयर कंडीशनर की कीमतों में भी लगभग 1,500 से 2,500 रुपये की कमी आ सकती है। इसका सीधा फायदा घर के उपकरण खरीदने वालों को होगा, खासकर त्योहारों के समय।
क्या रोज़मर्रा की चीज़ें भी सस्ती होंगी
GST 2.0 में रोज़मर्रा की चीज़ों पर भी टैक्स कम हो सकता है। पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स जैसे- साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट चीज़ें भी 18% स्लैब में हैं। नए बदलाव से इनकी कीमत और कम हो सकती है।
FMCG आइटम्स: रोज़मर्रा की अन्य जरूरी चीज़ें भी सस्ती होंगी। इन बदलावों से आम घरों की खरीदारी पर होने वाला बोझ कम होगा, खासकर मध्यम और कम आमदनी वाले परिवारों के लिए।
कब लागू होने वाला है
सरकार ने GST 2.0 को सितंबर–अक्टूबर 2025 के आसपास लागू करने का प्रस्ताव रखा है। यह समय खास है क्योंकि यह त्योहारों के मौसम होगा । त्योहारों में लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं, ऐसे में सस्ते होने से और मांग बढ़ेगी।
GST 2.0: छोटी कारें सस्ती होंगी, ₹36 हजार तक घटेंगे दाम… लेकिन सोना, चांदी, हीरे पर GST पहले जैसा ही रहेगा#GSTReforms #Taxslab #Tax
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें – https://t.co/uXrhGptKBM pic.twitter.com/0iRvyofY0C— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) August 18, 2025
बाजार की प्रतिक्रिया
GST 2.0 की खबर से शेयर बाजार में भी उत्साह देखा गया है, ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयर- मारुति, हुंडई, टाटा जैसी कंपनियों के शेयर तेजी से बढ़े हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सस्ती कारों से बिक्री बढ़ेगी। कंज़्यूमर गुड्स कंपनियां- नेस्ले, ITC जैसी कंपनियों को भी फायदा हो सकता है।
➤ GST 2.0 की खबर से शेयर बाजार में भी उत्साह देखा गया है, ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयर- मारुति, हुंडई, टाटा जैसी कंपनियों के शेयर तेजी से बढ़े हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सस्ती कारों से बिक्री बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से है। यहां बताई गई कीमतों में संभावित बदलाव और टैक्स दरों का अनुमान सरकारी प्रस्तावों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। वास्तविक बदलाव सरकार की आधिकारिक अधिसूचना पर निर्भर करेंगे। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले संबंधित प्राधिकरण या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़े :
New Income Tax Bill 2025 पास! आपकी जेब में जबर्दस्त राहत और रिटर्न फाइलिंग में बड़ा बदलाव
Post Office PPF Scheme : ₹1.5 लाख बचाएं, 7.1% ब्याज के साथ बने करोड़पति!”