आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या चैटिंग तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि यह आपके काम, पढ़ाई और मनोरंजन का भी सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं। अगर आप एक ऐसा मोबाइल ढूंढ रहे हैं जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स हों, तो यह नया स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
डिज़ाइन और डिस्प्ले :

Lava Storm Play 5G का डिजाइन काफी स्टाइलिश है, फोन का साइज 168.75×78.1×8.3mm है और वजन 196 ग्राम है। यह हाथ में पकड़ने में काफी हल्का और आरामदायक लगता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का 2.5D HD+ वॉटर-ड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। साथ ही इसमें 600 nits ब्राइटनेस (750 nits तक सनलाइट में) मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। डिस्प्ले में Widevine L3 सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे आप सोसल मीडिया का उसे आसानी से कर सकते है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस :

Lava Storm Play 5G फोन में 2.6GHz MediaTek Dimensity 7060 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे तेज और पावरफुल बनाता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और कंपनी की ओर से इसमें Android 16 का अपग्रेड भी सुनिश्चित किया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6GB/8GB RAM दी गई है जिसे वर्चुअल RAM के साथ दोगुना किया जा सकता है। यानी आपको 6+6GB और 8+8GB RAM का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज के लिए फोन में 128GB और 256GB इंटरनल मेमोरी के ऑप्शन हैं, जिसे 1TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स :

Lava Storm Play 5G फ़ोन में फोटोग्राफी के लिए Lava Storm Play 5G में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही कई एडवांस फीचर्स जैसे – नाइट मोड, HDR, पोर्ट्रेट, डॉक्यूमेंट करेक्शन, ग्रुप फोटो, डुअल-व्यू वीडियो, AI इमोजी, GIF, प्रो वीडियो, स्लो मोशन, टाइम लैप्स और मैक्रो मोड भी मिलते हैं।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। खास बात यह है कि फ्रंट कैमरे में भी स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी अच्छी सेल्फी क्लिक की जा सकती है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन 2K रिजॉल्यूशन पर 30fps सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग :
Lava Storm Play 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 31 घंटे तक का टॉक टाइम और 471 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देता है।
फोन के साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन 0 से 50% तक सिर्फ 45 मिनट से कम समय में चार्ज हो जाता है, जबकि 100% चार्ज होने में करीब 120 मिनट लगता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स :
यह स्मार्टफोन 5G, 4G, 3G और 2G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें VoNR, VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। साथ ही Accelerometer, Proximity, Gyroscope, Magnetometer और Ambient Light जैसे जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं। सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसे IP64 रेटिंग दी है जो हलकी पानी की बूंदो और धूल से फ़ोन को ख़राब होने से बचाता है।
वैरिएंट और कलर ऑप्शन :

Lava Storm Play 5G को कंपनी ने दो वर्ज़न में लांच किया है – 6GB RAM + 128GB स्टोरेज (6GB एक्सपैंडेबल RAM के साथ) और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज (8GB एक्सपैंडेबल RAM के साथ) इसके अलावा, फोन में 1TB तक का एक्सपैंडेबल स्टोरेज भी दिया गया है, जिससे आप अपने डेटा, फोटोज़ और वीडियोज़ आराम से स्टोर कर सकते हैं।
बात करे इसके कलर की तो यह दो आकर्षक रंगो में उपलब्ध है – Frosty Blue और Dune Titanium
कीमत और लांच डेट :
लावणे इस फ़ोन की कीमत सस्ती रखी है Amazon पर यह फ़ोन मात्र 9999 में मिल जायेगा और फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 13499 रखी गयी है। इसके साथ बैंक डिस्काउंट और EMI के विकल्प भी उपलब्ध है।
Lava ने Lava Storm Play 5G आधिकारिक रूप से 13 जून 2025 को भारत में लॉन्च किया। हलाकि लॉन्च के समय इसके साथ Storm Lite 5G मॉडल भी पेश किया गया था।
निष्कर्ष :
अगर आप एक स्टाइलिश, पावरफुल और लंबी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Lava Storm Play 5G आपके लिए सही विकल्प है। इसमें तेज प्रोसेसर, शानदार कैमरा, बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी लाइफ दी गई है। यह फोन न सिर्फ रोज़मर्रा के कामों के लिए बल्कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतरीन साबित हो सकता है।
Disclaimer :
उपरोक्त जानकारी आधिकारिक सोर्स और विश्वसनीय टेक मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। वास्तविक स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता समय-समय पर बदल सकती है। खरीदारी से पहले ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट या रिटेलर से पुष्टि करना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें :