क्या आप भी लंबे समय से महिंद्रा की दमदार SUV लेने का सोच रहे थे, लेकिन बढ़ती हुई कीमतों ने रोक रखा था, तो अब खुश हो जाइये सरकार ने GST 2.0 लागू करके कारों पर टैक्स कम कर दिया है और महिंद्रा ने बिना देर किए इसकी पूरी खुशखबरी अपने ग्राहकों को दे दी है।
पूरी बात यह है क New GST rates Mahindra cars की कीमतों को लाखों तक कम कर चुके हैं। मतलब अब XUV700, Scorpio-N या Thar खरीदने का सपना और भी नज़दीक आ गया है।
GST 2.0 में क्या बदला
पहले क्या होता था SUV जैसी बड़ी कारों पर GST + Cess मिलाकर लगभग 48% तक टैक्स लगता था। यानी आधी गाड़ी तो टैक्स में ही चली जाती थी, लेकिन अब GST Council ने नई स्लैब बना दी है –
छोटी कारें (4 मीटर से कम, 1200cc तक पेट्रोल / 1500cc तक डीज़ल): 18% GST
SUVs और बड़ी गाड़ियाँ: अब सिर्फ 40% GST (पहले 48% तक)
यानी साफ फायदा – एक्स-शोरूम प्राइस गिर गया और ऑन-रोड कीमत भी कम हो गई।
Mahindra ने दिया सबसे बड़ा तोहफ़ा
मुझे Mahindra से सबसे ज़्यादा अच्छा ये लगा कि महिंद्रा ने इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया। 6 सितंबर 2025 से ही उन्होंने SUVs की नई कीमतें जारी कर दीं।
बाकी कंपनियाँ सोच-विचार कर रही थीं, लेकिन महिंद्रा ने सीधा बोल दिया – पूरा फायदा ग्राहकों को मिलेगा New GST rates Mahindra cars का।
New GST Rates Mahindra Cars: महिंद्रा कारों के नए GST रेट्स
नीचे सरल भाषा में मॉडल-वार तालिका दी गई है जिससे आप देख सकें कि किस मॉडल पर पुराना टैक्स कितना था और नई GST के बाद अधिकतम कितनी बचत हो सकती है।
| मॉडल | पुराना टैक्स (GST + Cess) | नया GST रेट | अनुमानित अधिकतम बचत* |
|---|---|---|---|
| बोलेरो / नियो | लगभग 31% | 18% | ₹1.27 लाख |
| XUV3XO (पेट्रोल) | लगभग 29% | 18% | ₹1.40 लाख |
| XUV3XO (डीज़ल) | लगभग 31% | 18% | ₹1.56 लाख |
| थार 2WD (डीज़ल) | लगभग 31% | 18% | ₹1.35 लाख |
| थार 4WD (डीज़ल) | लगभग 48% | 40% | ₹1.01 लाख |
| स्कॉर्पियो क्लासिक | लगभग 48% | 40% | ₹1.01 लाख |
| स्कॉर्पियो‑N | लगभग 48% | 40% | ₹1.45 लाख |
| थार रॉक्स | लगभग 48% | 40% | ₹1.33 लाख |
| XUV700 | लगभग 48% | 40% | ₹1.43 लाख |
नोट: यह अधिकतम अनुमानित बचत है। असल बचत वेरिएंट, इंजन, और स्थानीय पंजीकरण/बीमा फीस के अनुसार अलग हो सकती है।

GST लागू होने की तारीख
-
GST Council से फैसले की तारीख है 3 सितंबर 2025।
-
लेकिन बहु-रिपोर्ट्स कह रहे हैं कि नई दरें आमतौर पर 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। यानी सरकारी अधिसूचनाएँ और मार्केट में पूरी तरह बदलाव उसी दिन से होगा।
-
Mahindra ने पहले से New GST rates Mahindra cars (6 सितंबर) से अपने ICE SUV-portfolio में नई कीमतें लागू करना शुरू कर दिया है।
Rates का exact %:
पुराने दरों में GST + Cess मिलाकर टैक्स अलग-अलग मॉडल पर अलग था। उदाहरण के लिए, कुछ SUVs पर Cess बहुत ज़्यादा थी, कुछ पर कम। जब ये कहा जाता है कि कोई मॉडल 48% अब 40% टैक्स पर है, तो वह “पहले की GST+cess और अब की नई GST देखकर निकाला गया प्रतिशत है।
लेकिन ये हर जगह पूरी तरह से uniform नहीं है।
युवाओं के लिए क्यों है ये सुनहरा मौका :
युवाओं की बात करें तो हममें से ज्यादातर को SUV का क्रेज रहता है। Thar लेकर घूमना, रोड ट्रिप्स पर निकलना, या फिर Scorpio-N का रॉयल लुक – ये सब अब ज़्यादा पॉसिबल हो गया है।

मेरे हिसाब से – अगर आपने पहले कभी सोचा था कि “कभी पैसे होंगे तो SUV लूँगा” तो शायद वो वक्त अभी आ गया है।
क्या अभी खरीदना सही रहेगा :
अगर कार खरीदने का सोच रहे हैं तो अब सही वक्त है। सितंबर से नई कीमतें लागू हैं और फेस्टिव सीज़न में और ऑफ़र्स मिल सकते हैं। ध्यान रहे, हर वेरिएंट पर समान छूट नहीं है।
निष्कर्ष
GST 2.0 और महिंद्रा की पहल से कार खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। अब SUV का सपना हकीकत है। Thar या Scorpio लेने का प्लान है तो यही Golden Time है।
-
GST 2.0 में बदलाव हुआ है।
-
महिंद्रा ने कहा है कि वो पूरी GST छूट ग्राहकों को देगा।
-
कुछ मॉडल पर ~₹1.4-1.6 लाख तक की बचत संभव है।
लेकिन ध्यान रहे:
-
Variant और फीचर्स के आधार पर बचत अलग-अलग होगी।
-
आधिकारिक संशोधन (notifications) और ज़िला/राज्य स्तर पर RTO आदि खर्चों के कारण ऑन-रोड कीमत में पूरा फर्क नजर नहीं आ सकता।
Disclaimer
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए है।
यहाँ बताए गए new GST rates Mahindra cars से जुड़ी कीमतें और टैक्स स्लैब
आधिकारिक प्रेस रिलीज़ व मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।
गाड़ियों की एक्स-शोरूम व ऑन-रोड कीमतें शहर, राज्य और डीलरशिप के अनुसार बदल सकती हैं।
सही और अपडेटेड जानकारी के लिए हमेशा Mahindra की आधिकारिक वेबसाइट या
अपने नज़दीकी अधिकृत डीलर से संपर्क करें।
लेखक या वेबसाइट किसी भी तरह की खरीद निर्णय, आर्थिक नुकसान या गलतफहमी की ज़िम्मेदारी नहीं लेती।
यह भी पढ़े :
Mahindra BE 6 Batman Edition बैटमैन वाला लुक, लग्ज़री इंटीरियर और धमाकेदार स्पीड
Tata Motors टाटा मोटर्स ने एक बार फिर से विदेश में किया धासु एंट्री – एक साथ में 4 गाड़िया की लांच
