Tecno Pova 7 5G: सिर्फ ₹13849 रुपये नया धमाकेदार फ़ोन 6000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ।

आजकल स्मार्टफोन मार्केट में कम्पटीशन इतना तगड़ा बढ़ गया है कि हर ब्रांड कुछ नया लाने की कोशिश करता है। इसी दौड़ में Tecno Pova 7 5G ने एंट्री मारी है। यह फोन खासकर उन users के लिए है जो Heavy gaming, और Long battery Backup की तलाश में रहते हैं।

Tecno Pova 7 5G के Key Highlights :

Tecno Pova 7 5G Highlights

● 6000mAh बैटरी + 45W fast charging
● MediaTek Dimensity 7300 Ultimate chipset
● 144Hz refresh rate वाला बड़ा LTPS IPS display
● 50MP rear camera और 13MP front camera
● Android 15 (HiOS UI) के साथ latest features

दमदार प्रोसेसर पर्फोमन्स और गेमिंग एक्सपीरियंस :

Tecno Pova 7 5G

 

Tecno Pova 7 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate MT6878 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर बना है। इसका मतलब है कि यह ज्यादा पावर बचाते हुए तेज़ परफॉर्मेंस देता है। इसमें 2.5 GHz Cortex A78 और 2 GHz Cortex A55 वाले ऑक्टा-कोर CPU लगे हैं, जो भारी काम को आसानी से संभाल लेते हैं।

गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU है, साथ ही, इसमें 8GB LPDDR4X RAM के साथ वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग बिना किसी रुकावट के होती है। यानी अगर आप BGMI, COD Mobile या Genshin Impact जैसे बड़े गेम खेलते हैं, तो यह फोन आपको अच्छा अनुभव देगा।

डिजाइन और बिल्ड क़्वालिटी :

इस फोन का डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी काफी बढ़िया है। इसका ऊँचाई 167.25 mm और मोटाई 8.8 mm है। वजन 207 ग्राम है,  फोन में IP64 रेटिंग है, जिसका मतलब है कि यह पानी की छींटों और धूल से सुरक्षित है। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और मॉडर्न पंच-होल डिज़ाइन इसे स्टाइलिश लुक देते हैं।

डिस्प्ले : Entertainment Lovers के लिए तोहफा

Tecno Pova 7 5G

इस फोन में 6.78-इंच का FHD+ LTPS IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फीचर आमतौर पर इस प्राइस रेंज में कम देखने को मिलता है। डिस्प्ले की 900 निट्स ब्राइटनेस आउटडोर इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन को साफ और बेहतर बनाती है।

इसमें पंच-होल डिज़ाइन और 20.5:9 का आस्पेक्ट रेशियो है, जो वीडियो देखने और गेमिंग के अनुभव को और ज्यादा इमर्सिव बना देता है। साथ ही, Dolby Atmos स्टेरियो स्पीकर्स की वजह से मूवी, गेमिंग और म्यूजिक का मज़ा दोगुना हो जाता है।

कैमरा : Social Media Ready Shots

Tecno Pova 7 5G

फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो दिन में साफ और डिटेल्ड तस्वीरें खींचता है। 4K @30fps वीडियो रिकार्डिंग रियर और फ्रंट दोनों पर होती है। इसमें डुअल वीडियो, बोकेह पोर्ट्रेट और व्लॉग मोड जैसे फीचर्स हैं। फ्रंट कैमरा 13MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया है।

बैटरी और चार्जिंग :

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की Li-Polymer बैटरी है, जो भारी इस्तेमाल के बावजूद भी लगभग 2 दिन तक चलती है। साथ ही इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग है, जिससे बैटरी सिर्फ आधे घंटे में लगभग 50% चार्ज हो जाती है। यह बैटरी लंबे सफर, यात्रा और लगातार वीडियो देखने के लिए बिलकुल सही है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स :

इस फोन में डुअल सिम (हाइब्रिड) का विकल्प है, जो 5G और 4G नेटवर्क दोनों को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.4, वाई-फाई 5, NFC और GPS (A-GPS) जैसी सुविधाएँ हैं। स्टोरेज की बात करें तो इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है (UFS 2.2 तकनीक के साथ)। सुरक्षा और अपडेट की सुविधा भी दी गई है – ओएस अपडेट 1 साल तक और सिक्योरिटी अपडेट 2 साल तक मिलते हैं।

वैरिएंट और कलर ऑप्शन :

Tecno Pova 7 5G

Tecno Pova 7 5G फोन को कंपनी ने दो वैरिएंट में लांच किया है – 8GB+128GB स्टोरेज और 8GB + 256GB स्टोरेज में।
बात करे इसके कलर ऑप्शन की तो यह फ़ोन तीन सुन्दर रंगो में उपलब्ध है – Magic Silver, Geek Black और Oasis Green ये सभी कलर फ़ोन को अलग लेवल का लुक देते है।

कीमत और लॉच डेट :

Tecno Pova 7 5G फोन 8GB+128GB स्टोरेज वाला फ़ोन की कीमत ₹13849 रुपये है और 8GB + 256GB स्टोरेज वेक फ़ोन की कीमत ₹15999 रुपये है। भारत में इसको 4 जुलाई 2025 को लांच किया गया है लांच के बाद यह फ्लिपकार्ट, अमेज़न, टेक्नो ऑफिसियल वेबसाइट पर और कुछ चुनिंदा स्टोर पर उपलब्ध है।

निष्कर्ष (Opinion)

Tecno Pova 7 5G एक ऐसा smartphone है जो खासकर gaming users और power-hungry लोगों के लिए बनाया गया है। इसकी 6000mAh battery, 144Hz display और Dimensity 7300 chipset इसे strong package बनाते हैं।

Disclaimer :

यह article सिर्फ जानकारी के लिए लिखा गया है। कीमतें, specifications और availability समय के साथ बदल सकती हैं। खरीदने से पहले official sources या store से confirm करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें :

Tecno Pova Slim 5G: दुनिया का सबसे पतला स्लिम डिज़ाइन, 50MP कैमरा और 5160mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन

Honor 10 Play C: ₹7300 में आया नया 2025 5G स्मार्टफोन – 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 15 के साथ

Leave a Comment