VinFast VF 3 : भारत में जल्द लॉन्च, इतने कम दाम में दमदार इलेक्ट्रिक SUV Car जानकर हो जायेंगे हैरान

VinFast VF 3 : वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी VinFast भारत में अपनी पहली छोटी SUV VinFast VF 3 लॉन्च करने जा रही है। इसे अक्टूबर 2025 तक भारतीय बाजार में लाने की उम्मीद है। इसकी अनुमानित कीमत ₹7.50 लाख से ₹10 लाख के बीच हो सकती है, जिससे यह एक अच्छी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV साबित हो सकती है।

VinFast वियतनाम की एक नई EV निर्माता कंपनी है, जिसने अमेरिका और एशिया में अपनी दमदार एंट्री की है। अब कंपनी भारत में भी अपने EV प्रोडक्ट्स लॉन्च करके बजट इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में उतरने जा रही है।

VinFast VF 3

VinFast VF 3 का स्टाइलिश डिजाइन और लुक :

VinFast VF 3 का डिजाइन इसे बाकी इलेक्ट्रिक कारों से अलग बनाता है। इसका लुक बॉक्सी, ऊंचा और मजबूत है, जिससे यह छोटी SUV होते हुए भी सड़क पर दमदार नजर आती है।  VF 3 का डिजाइन छोटा लेकिन मजबूत और ऊंचा है। इसके लुक की खास बातें ,

https://shop.vinfastauto.ph/vf3

● बंद ग्रिल के साथ क्रोम VinFast लोगो

● LED हेडलाइट्स और मजबूत काले बंपर

● दो दरवाज़े वाला साइड प्रोफाइल

● मोटे व्हील आर्च और 16-इंच अलॉय व्हील्स

● पीछे की ओर LED टेललाइट्स और क्रोम स्ट्रिप

यह डिजाइन शहर और हल्के ऑफ-रोड के लिए एकदम परफेक्ट है।

VinFast VF 3 टिकाऊ बैटरी, मोटर और रेंज

VinFast VF 3

अब तक VinFast ने VF 3 की बैटरी की पूरी डिटेल नहीं दी है। लेकिन कम्पनी का कहना है कि यह SUV एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 201 किलोमीटर (लगभग 150 मील) की रेंज देगी। यह रेंज शहर के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है।

मोटर की पावर को लेकर भी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह गाड़ी डेली कम्यूट और शहर के अंदर उपयोग के लिए एकदम सही साबित हो सकती है।

VinFast VF 3 की कीमत और लॉन्च डेट :

VinFast VF 3 एक छोटा कार है लेकिन पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे खासतौर पर शहर के यूज़ के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹7.50 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में ₹10 लाख तक जा सकती है। यह कीमत इसे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल कर देगी।

लॉन्च डेट की बात करें तो, कंपनी इसे भारत में 2025 के आखिर यानी अक्टूबर के आस-पास लॉन्च कर सकती है। यह कीमत इसे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल कर देगी।

VinFast VF 3 : बेहतरीन इंटीरियर और फीचर्स की झलक

VinFast VF 3

छोटी दिखने वाली VF 3 का इंटीरियर काफी मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें दिए गए फीचर्स हैं:

  • 10-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा होगी

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • फुली फोल्डेबल सेकंड रो सीट्स, जिससे जरूरत पड़ने पर सामान रखने की काफी जगह मिल जाती है

  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

  • क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

  • स्टाइलिश दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील

ये सभी फीचर्स इसे कम कीमत में भी एक प्रीमियम अनुभव वाली SUV बनाते हैं।

VinFast VF 3 कि सेफ्टी फीचर्स

VinFast VF 3 को अभी तक किसी सेफ्टी रेटिंग एजेंसी द्वारा टेस्ट नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें निम्न सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे:

  • डुअल एयरबैग्स

  • ABS और EBD

  • रियर पार्किंग सेंसर

  • रिवर्स कैमरा (संभावित)

फ्यूचर में कंपनी इसे सेफ्टी रेटिंग के लिए टेस्ट करवा सकती है।

VinFast VF 3 कि वेरिएंट्स की जानकारी

VinFast VF 3 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की संभावना है:

  • Eco वेरिएंट – बेसिक फीचर्स के साथ

  • Plus वेरिएंट – प्रीमियम और ज्यादा फीचर्स के साथ

दोनों वेरिएंट्स में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल होगा, जो शहरी और मिड-रेंज ड्राइविंग के लिए काफी होगा।

VinFast VF 3 का किससे होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च के बाद VF 3 का मुकाबला इन गाड़ियों से होगा:

  • MG Comet EV

  • Tata Tiago EV

  • Renault और Nissan की आने वाली इलेक्ट्रिक कारें

इन सभी कारों की कीमत और साइज VF 3 से मिलती-जुलती है, लेकिन VinFast इसे बेहतर फीचर्स और स्टाइल के साथ पेश करना चाहती है।

निष्कर्ष: 

अगर आप एक सस्ती, स्टाइलिश और फ्यूचर-रेडी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं तो VinFast VF 3 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसमें वो सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं जो एक शहर में चलने वाली EV में होने चाहिए। साथ ही इसकी कीमत भी किफायती है।

डिस्क्लेमर:

इस वेबसाइट पर दी गई VinFast VF 3 से संबंधित सभी जानकारियाँ सार्वजनिक स्रोतों, ऑटोमोबाइल न्यूज़ पोर्टल्स और अनुमानित रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। गाड़ी की कीमत, फीचर्स, बैटरी रेंज, वेरिएंट्स और लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारियाँ कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई हैं और इनमें बदलाव संभव है। कृपया किसी भी खरीद निर्णय से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से पुष्टि अवश्य करें। इस वेबसाइट की किसी भी जानकारी को अंतिम निर्णय का आधार न बनाएं।

यह भी पढ़ें:

Yamaha MT-15 Version 2.0 : भारत में लॉन्च नया TFT डिस्प्ले और दमदार लुक

BMW F 450 GS : दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज वाली नई एडवेंचर बाइक जल्द इंडिया में

Leave a Comment