BPSC Result 2025: जानिए लेटेस्ट टीचर और सिविल सर्विसेज रिजल्ट पूरी जानकारी

अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो BPSC Result 2025 की खबर आपके लिए सबसे बड़ी अपडेट है। इस साल BPSC (Bihar Public Service Commission) ने टीचर रिक्रूटमेंट (TRE) और 70th CCE जैसे बड़े एग्जाम्स के रिजल्ट एक के बाद एक जारी किए हैं। अगर आप भी इन एग्जाम्स में शामिल हुए थे, तो ये काम की जानकारी है –

BPSC

लेटेस्ट अपडेट – क्या नया आया है :

BPSC ने NIOS D.El.Ed उम्मीदवारों के लिए TRE का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये वही कैंडिडेट्स हैं जिन्होंने 18 महीने का NIOS D.El.Ed कोर्स किया था। कोर्ट के ऑर्डर के बाद BPSC ने सब्जेक्ट-वाइज़मेरिट लिस्ट निकाली दी है

रिजल्ट कैसे चेक करें :

प्रोसेस आसान है:

1. https://bpsc.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाये।

BPSC

2.“Results” या “Important Notices” सेक्शन पर क्लिक करे।

3.अपना एग्जाम सेलेक्ट करो – TRE, 70th CCE, या जो भी आपने दिया है।

4.रिजल्ट PDF डाउनलोड करो और Ctrl+F से रोल नंबर सर्च करो।

5.कट-ऑफ और डोक्युमेंट वेरिफिकेशन नोटिस भी जरूर देखो।

TRE और CCE : बड़ा गेम कब हुआ

इस साल BPSC ने कई बड़े रिजल्ट निकाले हैं। जनवरी 2025 में 70th CCE प्रीलिम्स का रिजल्ट आया था, जिसमें 21,581 उम्मीदवार पास हुए। मार्च 2025 में TRE 3.0 का फाइनल रिजल्ट आया और साथ में कट-ऑफ भी जारी हुई। मई 2025 में TRE 3.0 की अलॉटमेंट लिस्ट जारी हुई। फिर अगस्त 2025 में NIOS D.El.Ed उम्मीदवारों और प्राइमरी टीचर का प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया गया है। मतलब, अगर आपने BPSC के अपडेट्स पर नजर नहीं रखी है, तो आपने बहुत सारे जरूरी नोटिफिकेशन मिस कर दिए है।

रिजल्ट के बाद क्या करे :

रिजल्ट निकलने के बाद सबसे पहले रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करके सेव कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपके पास रिकॉर्ड रहे। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी करले , सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट और जरूरी डाक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें। ताकि, जॉइनिंग और आगे की प्रक्रिया से जुड़े नोटिस पर नजर बनाए रखें। इसके लिए नियमित रूप से BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन सेक्शन चेक करें, ताकि कोई भी अपडेट मिस न करे।

क्यों जरूरी है अपडेट जानना :

BPSC सिर्फ एक एग्जाम नहीं है, ये बिहार में सबसे बड़ा सरकारी नौकरी का माध्यम है। चाहे आप टीचर बनना चाहते हो या सिविल सर्विस ऑफिसर,रिजल्ट ही तय करेगा कि आपका सपना पूरा होगा या नहीं।

ऑफिशियल सोर्स

रिजल्ट और नोटिस के लिए सिर्फ bpsc.bihar.gov.in पर भरोसा करें।

Disclaimer:

यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई सभी जानकारी विश्वसनीय स्रोतों और BPSC की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bihar.gov.in) पर उपलब्ध अपडेट्स के आधार पर संकलित की गई है। हम रिजल्ट, कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट या अन्य किसी भी आधिकारिक जानकारी में त्रुटि या देरी के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि किसी भी निर्णय से पहले हमेशा BPSC की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक नोटिफिकेशन को ही अंतिम मानें।

यह भी पढ़े :

Bihar SSC Vacancy 2025 : हजारों सरकारी नौकरी के मौके, जल्द करें आवेदन | BSSC Latest Vacancies

Leave a Comment