Lava Agni 4 आ रहा है 20 नवंबर को! इस बार फीचर्स देख कर हैरान रह जाएंगे

भारत की लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनी Lava अब अपने नए फोन Lava Agni 4 को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर Lava Agni 3 5G का अपग्रेड वर्ज़न माना जा रहा है। कंपनी ने इसके कुछ टीजर जारी कर दिए हैं और लीक्स ने भी इसके कई फीचर्स को सामने ला दिया है।

डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी: प्रीमियम फील

Lava Agni 4 Design And Build Quality

Lava Agni 4 में एल्यूमीनियम मिड-फ्रेम और ग्लास बैक पैनल दिया जा सकता है। यह इसे हाथ में पकड़ने पर एक premium flagship feel देगा।

सबसे दिलचस्प चीज़ है नया साइड कैमरा कंट्रोल बटन, जो Apple iPhone के कैमरा शटर और ज़ूम कंट्रोल जैसा काम कर सकता है।
यह फीचर Photography Lovers के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Camera: बेहतर फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप

Lava Agni 4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट भी शामिल होने की संभावना है। इसके साथ एक सेकेंडरी लेंस मिलेगा, जो टेलीफोटो या अल्ट्रा-वाइड में से कोई एक हो सकता है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। नए और आकर्षक कैमरा आइलैंड डिज़ाइन के साथ।

Camera Lava Agni 4

दमदार परफॉरमेंस

Agni 4 में पावरफुल MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। और हाई FPS गेमिंग में बेहतर Graphics और Performance देने में सक्षम है। साथ ही यह चिप Heat Management पर भी अच्छा काम करती है।

Battery & Charging: लंबा चलेगा और जल्दी चार्ज होगा

5000mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन पावर बैकअप के मामले में काफी भरोसेमंद है। एक बार फुल चार्ज करने पर फोन पूरे दिन आराम से चल जाता है, चाहे आप सोशल मीडिया इस्तेमाल करें, वीडियो देखें या गेम खेलें। साथ ही तेज चार्जिंग तकनीक की वजह से आपको बैटरी खत्म होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में यह फोन काफी बैटरी बैकअप दे देता है।

Expected Price (कीमत कितनी हो सकती है?)

Lava Agni 4 की अनुमानित कीमत होगी: ₹20,000 – ₹25,000 के बीच, अगर यह इसी रेंज में आता है, तो यह Xiaomi, Realme, Vivo जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा।

Agni 3 vs Agni 4: क्या होगा बड़ा अंतर?

फीचर Agni 3 Agni 4 (Expected)
Display 3D Curved AMOLED 1.5K OLED 120Hz
Processor Dimensity 7300X Dimensity 8350
Rear Camera 50MP + 8MP 50MP + Improved Sensor
Battery 5000mAh 66W 5000mAh 66W (Optimized)
Build Glass + Metal Aluminum Frame + Glass Back

 

Disclaimer

इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न लीक्स, टिप्स्टर्स की रिपोर्ट्स और उपलब्ध सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित है। कंपनी द्वारा आधिकारिक लॉन्च के बाद स्पेसिफिकेशंस, कीमत और फीचर्स में बदलाव संभव हैं। हम किसी भी जानकारी की 100% पुष्टि का दावा नहीं करते। अंतिम निर्णय लेने से पहले पाठक आधिकारिक घोषणा या कंपनी की वेबसाइट से विवरण जांच लें।

यह भी पढ़े:

Moto G67 Power 5G: 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन , जो वीकेंड तक साथ निभाए

Gold Silver Price Today: आज सोने-चांदी का ताज़ा भाव 08 नवंबर 2025

River Indie Electric Scooter : दुनिया की ऐसी पहली स्कूटर जिसमे स्कूटर से गिराने के बाद भी एक खरोच तक नहीं आती।

Leave a Comment