अगर आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं जो सिर्फ रोड पर नहीं बल्कि आपकी पर्सनालिटी में भी जान डाल दे, तो Mahindra BE 6 Batman Edition आपके लिए बना है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि एक आइकॉनिक लुक और दमदार टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन है। नाम से ही समझ आ रहा होगा कि यह एडिशन बैटमैन से इंस्पायर है, तो सोचिए स्टाइल और अट्रैक्शन का लेवल कितना हाई होगा।
ये एक्सक्लूसिव एडिशन ₹27.79 लाख में आता है (एक्स-शोरूम), जो कि रेगुलर BE 6 Pack Three से करीब ₹89,000 ज्यादा है। अब सवाल ये है कि आखिर इस Batman Edition में ऐसा क्या खास है, चलिए, जानते हैं।
बैटमैन एडिशन
महिंद्रा ने इस लिमिटेड एडिशन को बैटमैन यूनिवर्स से खास इंस्पिरेशन लेकर तैयार किया है। इसमें आपको मिलेगा The Dark Knight Trilogy Bat Emblem जो सिर्फ लोगो नहीं बल्कि हर डिटेल में बैटमैन की पहचान को दिखता है।
एक्सटीरियर : स्पेशल टच
Mahindra BE 6 Batman Edition एक्सटीरियर में खास टच दिए गए हैं इसमें R20 एलॉय व्हील्स लगा हुआ है जो इसे दमदार और एग्रेसिव लुक देते हैं। बॉडी साटन ब्लैक कलर में है, जिसमें Alchemy Gold ब्रेक कैलिपर्स का कॉम्बिनेशन है।

हब कैप्स, क्वार्टर पैनल्स, रियर बंपर और विंडोज पर बैटमैन का खास लोगो लगाया गया है। इसमें इंफिनिटी रूफ दिया गया है जिसमें बैट लोगो इंटीग्रेटेड है। साथ ही, फ्रंट डोर्स पर कस्टम बैटमैन डेकल भी है।
इंटीरियर :अंदर लग्ज़री फील
Mahindra BE 6 Batman Edition में अंदर बैठते ही ऐसा लगेगा जैसे आप बैटकेव में आ गए हों। डैशबोर्ड पर चारकोल लेदर और ब्रश्ड अल्केमी गोल्ड का कॉम्बिनेशन इसे प्रीमियम लुक देता है। सीटों पर डार्क नाइट ट्रिलॉजी का बैटमैन लोगो है। अपहोल्स्ट्री में Suede और लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें गोल्ड स्टिचिंग से शानदार फिनिशिंग मिलती है। बूस्ट बटन, हेडरेस्ट और वेलकम एनीमेशन पर भी बैटमैन का खास टच है।
म्यूजिक के लिए 16-स्पीकर वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है, जो डॉल्बी एटमॉस के साथ हर सफर को एक कॉन्सर्ट जैसा बना देता है।
परफॉर्मेंस जो दिल धड़का दे
यह SUV सिर्फ लुक्स में ही नहीं, पावर में भी जबरदस्त है। यह 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ लेती है, एक बार फुल चार्ज करने पर 500+ किलोमीटर तक की रेंज देती है। वहीं, 175 kW DC फास्ट चार्जिंग से 20% से 80% तक चार्ज सिर्फ 20 मिनट में हो जाता है।
फीचर्स जो इसे क्लास से ऊपर रखते हैं
Mahindra BE 6 Batman Edition SUV में सेफ्टी और कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है इसमें Level 2+ ADAS दिया गया है, जो ड्राइविंग को और स्मार्ट बनाता है। 7 एयरबैग्स के साथ क्लास-लीडिंग सेफ्टी मिलती है। ऑटोपार्क फीचर से पार्किंग बेहद आसान हो जाती है। इन-टच कंट्रोलर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से ड्राइविंग का अनुभव और भी प्रीमियम लगता है साथ ही, इसमें बड़ा बूट स्पेस और फ्रंक स्टोरेज दिया है, ताकि सामान रखने की चिंता न रहे।
कलर ऑप्शंस और प्राइस
ये लिमिटेड एडिशन कई शेड्स में आता है – Stealth Black, Everest White, Firestorm Orange, Deep Forest और Tango Red।
इसकी कीमत की बात करें तोMahindra BE 6 Batman Edition की प्राइस ₹27.79 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो स्टैंडर्ड BE 6 Pack Three से लगभग ₹89,000 ज्यादा है।
क्यों खरीदें Mahindra BE 6 Batman Edition
-
बैटमैन फैन? तो यह SUV आपके लिए ड्रीम कार है।
-
दमदार परफॉर्मेंस + लक्ज़री फील = एक ही पैकेज
-
फास्ट चार्जिंग और लंबी रेंज के साथ हसल-फ्री ड्राइव
Disclaimer (अस्वीकरण)
यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी और मार्केटिंग उद्देश्यों के लिए प्रदान की गई है। Mahindra BE 6 Batman Edition की कीमतें, फीचर्स और उपलब्धता समय-समय पर बदल सकती हैं। वास्तविक कीमतें और विनिर्देश स्थानीय डीलरशिप पर निर्भर करती हैं। किसी भी खरीदारी से पहले कृपया अधिकृत महिंद्रा डीलर से पुष्टि अवश्य करें। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर कोई कानूनी दावे या जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की जाती।
यह भी पढ़े :
Mahindra Vision S – धूम मचाने वाली दमदार लुक्स और धाकड़ फीचर्स के साथ
Mahindra Thar EV: इलेक्ट्रिक अवतार का धमाकेदार खुलासा, अब सफर होगा बिजली की रफ्तार से
Mahindra Scorpio N – एसयूवी का असली बादशाह दमदार इंजन, शानदार फीचर्स और लेटेस्ट कीमत


