आज के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ एक सफर का ज़रिया नहीं, बल्कि स्टाइल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन बन चुके हैं। अगर आप एक ऐसा ई-स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो स्पीड, परफॉर्मेंस, रेंज और एडवांस फीचर्स सब कुछ एक साथ देता हो, तो Muvi 125 5G Electric Scooter आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।
आइये इसके बारे में थोड़ा अच्छा से समझते है।
पावर और परफॉर्मेंस :
Muvi 125 5G में लगा है 5kW का PMSM 48V मोटर, जो आपको देता है जबरदस्त पावर। इसकी टॉप स्पीड 75 km/h है , जो इसे शहर और हाइवे दोनों के लिए बेहतरीन बनाती है। स्कूटर का वजन सिर्फ 110 किलो है, जिससे इसे संभालना और चलाना बेहद आसान हो जाता है ये महिला हो या पुरुष दोनों ही बड़े आसानी चला सकते है।
बैटरी और चार्जिंग :
Muvi 125 5G स्कूटर में लगी है 50.4V 40Ah की लिथियम-आयन बैटरी। खास बात यह है कि यह स्वैपेबल (Swappable Battery) है यानी आप बैटरी को आसानी से निकालकर कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।
फुल चार्ज होने में 4.15 घंटे का समय लेती है एक बार इसको फुल चार्ज करने पर यह 100 किलोमीटर का दुरी आसानी से तय कर सकती है। यानि की सिंगल चार्ज पर रेंज: 100 किलोमीटर तक का रेंज देती है।
जिससे ऑफिस जाना हो, कॉलेज या वीकेंड ट्रिप – Muvi 125 5G हर जगह आपका भरोसेमंद साथी है।
स्टेबिलिटी और राइड क्वालिटी :
Muvi 125 5G को डिज़ाइन किया गया है 16-इंच अलॉय व्हील्स के साथ, जो आपको देती है बेहतरीन स्टेबिलिटी और कंट्रोल। चाहे शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़के हों या थोड़े खराब रास्ते, यह स्कूटर आसानी से बैलेंस बना कर स्मूद राइड देता है।
सेफ्टी फीचर्स :
Muvi 125 5G में लगा है हाइड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम और Combined Braking System (CBS) यानि की एक ब्रेक लगाने पर दोनों पहियों में ब्रेक लगती है जिससे ब्रेकिंग और भी सुरक्षित और कंट्रोल्ड हो जाती है। साथ ही इसमें साइड-स्टैंड सेंसर भी मौजूद है, जो आपको एक्सीडेंटल थ्रॉटल से बचाता है।
सस्पेंशन और कम्फर्ट :
लंबी राइड्स को ध्यान में रखते हुए Muvi 125 5G में एडवांस सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट में हाइड्रोलिक टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में स्लाइड मोनोशॉक लगाया गया है। इन दोनों की मदद से बाइक ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी स्मूद और आरामदायक सफर का भरोसा देती है।
डिजाइन और कलर ऑप्शंस :
Muvi 125 5G का डिज़ाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है, जो खासकर युवाओं के लिए एकदम परफ़ेक्ट माना जाता है। यह स्कूटर तीन खूबसूरत रंगों में आता है – कार्बन ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर और पोलर व्हाइट।
इसका स्पोर्टी लुक और आकर्षक बॉडी इसे और भी खास बनाते हैं, जिससे यह सड़क पर चलते समय सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।
डायमेंशन्स और बिल्ड :
Muvi 125 5G की लंबाई 1956 mm, चौड़ाई 711 mm और ऊँचाई 1162 mm है। इसकी सीट की ऊँचाई 810 mm और व्हीलबेस 1289 mm रखा गया है। साथ ही इसमें 178 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। कॉम्पैक्ट और हल्की बॉडी होने की वजह से यह स्कूटर शहर के ट्रैफिक में आसानी से निकल जाता है और राइड को और भी आरामदायक बनाता है।
कीमत और लांच डेट :
Muvi 125 5G 5G की कीमत भारतीय बाजार में लगभग ₹1,17,000 है ये कीमत इसके कलर पर निर्भर करती है।
भारतीय बाजार मेंइसकी लांचिंग 24 जून 2024 को किया गया था।
क्यों चुनें Muvi 125 5G Electric Scooter?
● दमदार 5kW मोटर और 75 km/h की टॉप स्पीड
● 100 किमी की शानदार रेंज
● फास्ट चार्जिंग और स्वैपेबल बैटरी का ऑप्शन
● एडवांस सस्पेंशन और स्मूद राइडिंग
● मॉडर्न लुक और स्टाइलिश कलर चॉइसेस
● सुरक्षित राइडिंग के लिए CBS और साइड-स्टैंड सेंसर
निष्कर्ष :
अगर आप एक ऐसा ई-स्कूटर चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और स्टाइल – तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो, तो Muvi 125 5G Electric Scooter आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ आपका पैसा बचाएगा बल्कि एक ग्रीन और स्मार्ट राइडिंग एक्सपीरियंस भी देगा।
Disclaimer :
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी कंपनी के उपलब्ध डाटा और पब्लिक सोर्सेज़ पर आधारित है। वास्तविक कीमत, रेंज और परफॉर्मेंस स्थान, रोड कंडीशन और यूज़र के इस्तेमाल के अनुसार बदल सकती है। स्कूटर खरीदने से पहले आधिकारिक डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट से जानकारी अवश्य जांच लें।
यह भी पढ़ें :
TVS iQube : 2.2 kWh बैटरी, 75 Kmph टॉप स्पीड और 30 लीटर स्टोरेज वाला स्कूटर
Quantum Energy Milan : इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी की नई उड़ान सिर्फ 80000 में।

