OnePlus Nord CE5 5G: इतना सस्ता फ़ोन स्मार्टफोन इतनी खूबियों के साथ कही नहीं मिलेगा

आजकल फ़ोन खरीदते समय लोगो को बहुत कन्फूजन हो रहा है की कौन सा फ़ोन ले कौन नहीं क्युकी सबको चाहिए कम दाम में दमदार प्रोसेसर, पावरफुल बैटरी के साथ फास्टचार्जर, शानदार कैमरा क़्वालिटी के साथ ढेर सरे AI फीचर्स इन्ही सब बातो को ध्यान में रखते हुए OnePlus ने हमेशा अपने स्मार्टफोन्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और यूज़र फ्रेंडली फीचर्स दिए हैं।

आइए OnePlus Nord CE5 5G के सभी फीचर्स को विस्तार से जानते हैं।

डिज़ाइन और डाइमेंशन :

OnePlus Nord CE5 5G फोन का साइज – 16.358 x 7.602 cm है जिसकी मोटल लगभग 0.817 cm है जो फोन को काफी प्रीमियम लुक देती है।
इसका वजन लगभग 199 ग्राम है जिससे फोन को हाथ में पकड़ने में हल्का और कॉम्पैक्ट लगता है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होती।

डिस्प्ले क्वालिटी :

OnePlus Nord CE5 5G

OnePlus Nord CE5 5G इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच (17.21 cm) की बड़ी Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 387 PPI है। इसका Refresh Rate – 120Hz है जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव मिलता है। इसका इसमें 1430 nits तक की पीक ब्राइटनेस, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।

DR10+ सपोर्ट – Netflix और Amazon Prime Video HD/HDR सर्टिफाइड है
इसके अलावा फोन में डार्क मोड, आई कम्फर्ट, नाइट मोड और कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट जैसी सुविधाएँ भी दी गई हैं।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज :

OnePlus Nord CE5 5G

OnePlus Nord CE5 5G फोन में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट दिया गया है, जो 3.35GHz तक की स्पीड पर काम करता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें Arm G615 MC6 GPU मौजूद है।
इस फोन में 8GB/12GB RAM और 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है, जिससे कुल 20GB तक RAM मिलती है। इसमें 128GB/256GB स्टोरेज है, जिसे मेमोरी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी वजह से फोन स्लो नहीं होता और हेवी ऐप्स आसानी से चल जाते हैं।

कैमरा सेटअप :

OnePlus Nord CE5 5G इस फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYT-600 सेंसर OIS और EIS सपोर्ट के साथ मिलता है और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जो 112° FOV देता है। इससे आप 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं और नाइट मोड, पोर्ट्रेट, स्लो-मोशन और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

OnePlus Nord CE5 5G

फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 16MP का Sony IMX480 सेंसर दिया गया है, जो EIS सपोर्ट के साथ आता है। यह 1080p वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है और इसमें नाइट मोड व पोर्ट्रेट मोड भी मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग :

OnePlus Nord CE5 5G में 7100mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है कंपनी का दावा है की यह फ़ोन को कुछ ही मिंटो में चार्ज कर देती है।

कनेक्टिविटी और नेटवर्क :

OnePlus Nord CE5 5G फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और लगभग सभी बैंड्स पर 5G नेटवर्क के साथ काम करता है। इसमें 5G के साथ-साथ 4G VoLTE, 3G और 2G नेटवर्क का भी सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और NavIC जैसी सुविधाएँ दी गई हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट मौजूद है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

वैरिएंट और कलर ऑप्शन :

OnePlus Nord CE5 5G

OnePlus Nord CE5 5G यूज़र्स की जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें हाई-स्पीड RAM और पर्याप्त स्टोरेज के साथ तीन कॉन्फ़िगरेशन मिलते हैं – 8GB RAM + 128GB Storage, 8GB RAM + 256GB Storage और 12GB RAM + 256GB Storage

डिजाइन और कलर के मामले में भी यह फोन काफी प्रीमियम लुक देता है। आपको इसमें तीन शानदार कलर ऑप्शन मिलते हैं- Marble Mist – स्टाइलिश और मॉडर्न फिनिश, Black Infinity – क्लासिक और प्रोफेशनल लुक और Nexus Blue – फ्रेश और आकर्षक रंग
इन वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस की वजह से हर यूज़र अपनी पसंद और ज़रूरत के अनुसार सही मॉडल चुन सकता है।

कीमत और लांच डेट:

OnePlus Nord CE5 5G का बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB) की कीमत लगभग ₹23,999 और टॉप वैरिएंट 8GB + 256GB की कीमत करीब ₹26,199 है इन सभी फ़ोन पर 1000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है।
लांच डेट की तो भारत में यह फ़ोन 8 जुलाई 2025 को लांच किया गया है।

ऑडियो और मल्टीमीडिया :

OnePlus Nord CE5 5G फोन में सिंगल बॉटम-फायरिंग स्पीकर है, लेकिन यह हाई-क्वालिटी साउंड और नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा लगभग सभी ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट्स को प्ले और रिकॉर्ड करने की क्षमता रखता है।

सॉफ्टवेयर और अपडेट्स :

OnePlus Nord CE5 5G OxygenOS 15.0 (Android 15) पर काम करता है। इसमें 72 महीने तक का फ्लुएंसी रेटिंग A सर्टिफिकेट मिला है, यानी यह फोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्म करेगा।

निष्कर्ष :

अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें लंबी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा और 5G सपोर्ट हो, तो OnePlus Nord CE5 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प है। इसकी कीमत मिड-रेंज कैटेगरी में आने की वजह से यह फोन बेस्ट परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स का कॉम्बिनेशन देता है।

Disclaimer :

यहाँ दी गई जानकारी आधिकारिक और उपलब्ध स्रोतों पर आधारित है। वास्तविक स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और उपलब्धता बाज़ार व कंपनी अपडेट के अनुसार बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें :

OnePlus 15 5G: 165Hz डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और नया कैमरा डिज़ाइन। लॉन्च डेट लीक

OnePlus 15 : OnePlus15 लेकर आया धमाकेदार फ़ोन टेक्नोलॉजी की दुनिया का अगला कदम

Leave a Comment