Renault Triber: 6 लाख से वाली मिनी इंनोवा 7 सीटर, पार्किंग सेंसर और ढेर सारे फीचर्स के साथ।

गर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ पूरे परिवार के लिए आरामदायक भी हो, तो Renault Triber आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह कार खासतौर पर भारतीय परिवारों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका स्पेसियस इंटीरियर, जहां सात लोग आराम से सफर कर सकते हैं।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस :

 

Renault Triber में 1.0L का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। यह इंजन न सिर्फ स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है, बल्कि पेट्रोल और E20 फ्यूल सपोर्ट की वजह से ज्यादा किफायती भी है।

डायमेंशन्स और स्पेस :

Renault Triber
Renault Triber

Renault Triber अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस देने वाली कारों में से एक है। इसकी लंबाई 3985mm, चौड़ाई 1734mm और ऊंचाई 1643mm है। 2636mm का व्हीलबेस इसे और भी स्टेबल बनाता है। इसमें 182mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी यह आसानी से चलती है।

40 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी यात्राओं के लिए पर्याप्त है। साथ ही, Triber में 5 दरवाजे और 5 सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ ऑप्शनल 7-सीटर व्यवस्था भी उपलब्ध है।

Renault Triber
Renault Triber

टायर और वज़न :

Renault Triber
Renault Triber

Renault Triber में 15 इंच के टायर दिए गए हैं, जो कार को बेहतर ग्रिप और स्टेबिलिटी प्रदान करते हैं। इसका ग्रॉस वीकल वज़न लगभग 1538-1540 किलोग्राम है।

कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स :

Renault Triber यह कार हर सफर को आरामदायक बनाने के लिए कई एडवांस फीचर्स से लैस है:
● ड्राइवर सीट आर्मरेस्ट और हाइट एडजस्टमेंट
● कूल्ड सेंटर कंसोल और ग्लव बॉक्स
● पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और स्मार्ट एक्सेस कार्ड
● 20.32cm का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
● वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
● क्रूज़ कंट्रोल और इको स्कोरिंग फीचर
● इंडिपेंडेंट रियर AC वेंट्स (2nd और 3rd रो तक)
● रेन सेंसिंग वाइपर्स और ऑटो हेडलैंप्स
Triber की सीटिंग फ्लेक्सिबल है। इसमें 2nd रो सीटें स्लाइड, रिक्लाइन और फोल्ड हो सकती हैं, वहीं 3rd रो की सीटें हटाई जा सकती हैं।

एक्सटीरियर और स्टाइल :

Renault Triber
Renault Triber

 

Renault Triber का लुक मॉडर्न और प्रीमियम है। इसमें डुअल टोन एक्सटीरियर, नए LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और LED फॉग लैंप्स दिए गए हैं।
● रूफ रेल्स (50kg लोड कैपेसिटी)
● क्रोम फिनिश बंपर
● शाइनी ब्लैक ORVM और डोर हैंडल्स
● सिल्वर स्किड प्लेट्स और LED टेल लैंप्स
साथ ही, इसके साथ कई एक्सेसरी ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जैसे अलॉय व्हील्स, बॉडी डेकल्स, क्रोम गार्निश और 3D मैट्स।

इंटीरियर फीचर्स :

Renault Triber
Renault Triber

Renault Triber का इंटीरियर भी काफी स्टाइलिश और आरामदायक है। इसमें सिल्वर फिनिश डोर हैंडल्स, क्रोम HVAC नॉब्स, LED केबिन लाइट और रियर रूम लाइटिंग दी गई है। साथ ही, 2nd और 3rd रो में ग्रिप्स और स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह मिलती है।

सेफ्टी और सिक्योरिटी :

सुरक्षा के मामले में भी Renault Triber किसी से कम नहीं है। इसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं:
6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड और कर्टेन)
● ABS, EBD और ब्रेक असिस्ट
● इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल स्टार्ट असिस्ट
● टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
● ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
● रियर व्यू कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर
● सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम

AC Comfort: हर रो में ठंडी हवा

Renault Triber लंबे सफर में सभी पैसेंजर को ठंडक महसूस हो, इसके लिए Renault Triber में independent rear AC vents दिए गए हैं। 2nd और 3rd row तक AC की ठंडी हवा पहुंचती है, जिससे सभी यात्रियों को एक समान आराम मिलता है।

वैरिएंट और कलर ऑप्शन :

Renault Triber 4 वैरिएंट में उपलब्ध है – Authentic, Evolution, Techno और Emotion

बात करे इसके कलर ऑप्शन की तो यह कई अलग अलग आकर्षक रंगो में उपलब्ध है इनमें मोनोटोन (सिंगल कलर) और डुअल-टोन (छत अलग रंग) वेरिएंट शामिल हैं। Ice Cool White, Moonlight Silver, Stealth Black, Amber Terracotta, Shadow Grey और Zanskar Blue
Dual-tone स्कीम (छत अलग रंग- “Mystery Black Roof” के साथ) केवल Emotion वेरियंट में है, और इनका प्रीमियम लगभग ₹ 23,000 का है

कीमत और लांच डेट :

Renault Triber की कीमत GST 2.0 के बाद मात्र 6 लाख (Ex – Showroom) से बेस वैरिएंट की कीमत शुरू हो रही है और इसको भारत में 25 जुलाई 2025 को लांच किया गया है।

निष्कर्ष :

Renault Triber उन परिवारों के लिए परफेक्ट कार है जो स्टाइल, स्पेस और सेफ्टी को एक साथ चाहते हैं। इसकी फ्लेक्सिबल सीटिंग, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन 7-सीटर कारों में से एक बनाते हैं। चाहे लंबा सफर हो या रोज़मर्रा की सवारी, Triber हर जरूरत को बखूबी पूरा करती है।

डिस्क्लेमर :

उपरोक्त जानकारी विभिन्न आधिकारिक और ऑटो पोर्टल स्रोतों पर आधारित है। वेरियंट, कलर और कीमतें समय व लोकेशन के अनुसार बदल सकती हैं। खरीदने से पहले नज़दीकी Renault डीलरशिप से कन्फर्म ज़रूर करें।*

यह भी पढ़ें :

GST कम होने के बाद Maruti Ertiga 7-सीटर अब और सस्ती, जानिए नई कीमत

New GST Rates Mahindra Cars – SUV Lovers के लिए बंपर बचत, चेक करें नई कीमतें

Leave a Comment