अब Railway में करियर बनाएँ! RRB NTPC 2025 – 8875 Posts, 12वीं पास और Graduate के लिए Big Opportunity

Railway Recruitment Board (RRB) ने 2025 के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। अगर आप रेलवेज में अपना करियर बनाना चाहते है तो RRB NTPC Vacancy 2025 आपके लिए एक गोल्डन चांस है इस बार कुल 8875 वैकेंसीज निकाली गयी हैं जिसमे ग्रेजुएट और अंडर-ग्रेजुएट दोनों केटेगरी के लिए पोस्ट्स शामिल हैं।

RRB NTPC मेन हाइलाइट्स

RRB NTPC 2025 Vacancy

RRB ने आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि 5817 ग्रेजुएट लेवल और 3058 अंडरग्रेजुएट लेवल के पदों को मंज़ूरी दी गई है। डिटेल नोटिफिकेशन अक्टूबर/नवंबर 2025 में जारी होने की उम्मीद है। पंजीकरण की तिथियां भी उसी समय घोषित की जाएंगी।

RRB NTPC Graduate Vacancy 2025

ग्रेजुएट केटेगरी में कुछ बड़े और पॉपुलर पोस्ट्स शामिल हैं जैसे स्टेशन मास्टर , गुड्स ट्रैन मैनेजर ,जूनियर एकाउंट्स असिस्टेंट और सीनियर क्लेर्ट कम टाइपिस्ट।

Post Name Department Pay Level Approved Vacancies
Station Master Traffic (operating) 6 615
Goods Train Manager Traffic (operating) 5 3423
Traffic Assistant (Metro Railway) Traffic (operating) 4 59
Chief Commercial- cum-ticket Supervisor (CCTS) Traffic (Commercial) 6 161
Junior Account Assistant Cum Typist (JAA) Accounts 5 921
Sr. Clerk cum Typist General 5 638
Total 5817

RRB NTPC Graduate Vacancy 2025

RRB NTPC Undergraduate Vacancies 2025

अंडर ग्रेजुएट केटेगरी में उन कैंडिडेट्स के लिए मौका है जो क्लास 12th पास-आउट हैं, यहा क्लेरिकल और टिकटिंग रिलेटेड पोस्ट्स ज्यादा हैं।

Posts Department Pay Level Approved Vacancies
Trains Clerk Traffic (Operating) 2 77
Commercial cum Ticket Clerk (CCTC) Traffic (Commercial) 3 2424
Accounts Clerk cum Typist Accounts 2 394
Junior Clerk cum Typist General 2 163

RRB NTPC Undergraduate Vacancies 2025

RRB NTPC एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

RRB NTPC 2025

नोटिफिकेशन के मुताबिक eligibility criteria इस प्रकार है:

अंडरग्रेजुएट (UG) पोस्ट्स के लिए उम्मीदवार की ऐज लिमिट 18 से 33 वर्ष (01.01.2026 तक) होनी चाहिए। मिनिमम क्वालिफिकेशन (Qualification) में क्लास 12th पास होना अनिवार्य है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन स्टूडेंट्स का फाइनल रिजल्ट्स अभी पेंडिंग है, वे अप्लाई नहीं कर पाएंगे।

वहीं, ग्रेजुएट पोस्ट्स के लिए आगे लिमिट 18 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है और इसके लिए कैंडिडेट के पास बैचलर का डिग्री अनिवार्य है।

क्यों स्पेशल है यह रेक्रुइमेंट

इंडियन रेलवेज का NTPC Exam हर साल लाखों उम्मीदवारों के लिए एक ड्रीम अवसर माना जाता है। इस बार वेकेंसी साइज भी काफ़ी अच्छा है — 8875 पोस्ट्स जारी किए गए हैं। इसमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों केटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए मौका है।

जोनल रेलवेज जोनल रेलवेज के असेसमेंट के बाद इन वैकेंसीज को फाइनल अप्रूवल मिला है, जिसका मतलब है कि अब रिक्रूटमेंट (भर्ती) का प्रोसेस एक क्लियर रोडमैप के साथ आगे बढ़ेगा। यह भर्ती न सिर्फ़ कैंडिडेट्स को एक नौकरी देती है, बल्कि एक सिक्योर और प्रेस्टीजियस गवर्नमेंट जॉब का भी प्रॉमिस करती है।

पब्लिक रिएक्शन

RRB NTPC 2025 Public Reaction

पिछली बार NTPC रिक्रूटमेंट में कैंडिडेट्स की संख्या करोड़ो में पहुँची थी और कम्पटीशन काफी टफ देखने को मिला था। इस बार भी उम्मीदवारों के बीच एक्साइटमेन्ट हाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डिसकशंस पहले से ही शुरू हो चुके हैं कि किस पोस्ट पर सबसे ज्यादा कम्पटीशन होगा।

ग्रेजुएट लेवल में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट गुड्स ट्रैन मैनेजर और स्टेशन मास्टर की पोस्ट्स लिए एक्सपेक्टेड है,जबकि UG लेवल में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (CCTC) सबसेपॉपुलर पोस्ट रहने की संभावना है।

निष्कर्ष

RRB NTPC Vacancy 2025 ने स्टूडेंस्ट और जॉब सीकर्स को एक नया मोटिवेशन दिया है। ग्रेजुएट हों या 12th पास, दोनों के लिए रेलवेज में एक सिक्योर फ्यूचर बनाने का सुनहरा मौका है।

हमारी एडवाइस है की अभी से अपनी प्रिपरेशन को स्ट्रांग बनाना शुरू करें, सिलेबस और प्रीवियस ईयर पेपर को रीवाइज करें, क्योंकि कम्पटीशन इस बार भी हाई रहने वाला है।

आपका क्या ख्याल है? आप Graduate या Undergraduate लेवल की पोस्ट के लिए आवेदन करना पसंद करेंगे? अपने विचार Comment में जरूर शेयर करें।

Disclaimer

यह लेख केवल जानकारी और शैक्षिक उद्देश्य के लिए बनाया गया है। इसमें दी गई जानकारी स्रोतों और आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर तैयार की गई है, लेकिन Railway Recruitment Board (RRB) की आधिकारिक घोषणा पर ही भरोसा करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और वेबसाइट जरूर चेक करें। 

यह भी पढ़े :

RBI Grade B 2025: 120 ऑफिसर पद – Apply करें और Top बनने की तैयारी शुरू करें

 

Leave a Comment