Samsung Galaxy A17 5G: सुपर AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ ₹18,999 से शुरू”

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी सीरीज़ में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है – Samsung Galaxy A17 5G। यह फोन स्टाइलिश डिजाइन, बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए तेज़ और भरोसेमंद हो, तो यह मॉडल आपके लिए सही साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स और खासियतें आसान भाषा में।

दमदार प्रोसेसर और परफॉर्मेंस :

Samsung Galaxy A17 5G में Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 2.4GHz और 2.0GHz की स्पीड मिलती है। यह फोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को आप MicroSD कार्ड से 2TB तक बढ़ा सकते हैं, जिससे आपको जगह की कोई दिक्कत नहीं होगी।

Samsung Galaxy A17

इसमें Android ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो आपको स्मूद और तेज़ यूज़र एक्सपीरियंस देता है। चाहे आप गेमिंग करना चाहते हों, मल्टीटास्किंग करना हो या रोज़ाना ऐप्स चलाना – यह फोन हर काम आसानी से करता है।

शानदार सुपर अमोलेड डिस्प्ले :

Samsung Galaxy A17 5G फोन में 16.91cm (6.7 इंच) का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन 1080 x 2340 (FHD+) है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को और भी स्मूद बना देता है।

Samsung Galaxy A17 Display

रंग देखने में काफी ब्राइट और शार्प लगते हैं क्योंकि इसमें 16 मिलियन कलर डेप्थ का सपोर्ट है। वीडियो देखने, गेम खेलने या सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का अनुभव इसमें और बेहतर हो जाता है।

कैमरा जो हर पल को बनाएं खास :

Samsung Galaxy A17 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है, जो फोटो और वीडियो को स्थिर और साफ बनाता है। इसके साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें 10x तक डिजिटल ज़ूम का फीचर भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा (F2.0 अपर्चर) मौजूद है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन FHD (1920×1080) @30fps और स्लो-मोशन HD वीडियो 120fps तक सपोर्ट करता है।

5G नेटवर्क और कनेक्टिविटी :

यह फोन आपको 2G, 3G, 4G और 5G Sub6 नेटवर्क का सपोर्ट देता है। यानी आने वाले समय में भी यह फोन पूरी तरह से अपडेटेड रहेगा।
इस फोन में USB Type-C, ब्लूटूथ v5.3, ड्यूल बैंड Wi-Fi और GPS, Glonass, Beidou, Galileo, QZSS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो तेज़ कनेक्शन और सही लोकेशन ट्रैकिंग सुनिश्चित करते हैं।

बैटरी और डिज़ाइन :

Samsung Galaxy A17 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो आपको लंबे समय तक बैकअप देती है। कंपनी के अनुसार इसमें आप 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक कर सकते हैं।

फोन का वजन सिर्फ 192 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.5mm है, जिससे यह हाथ में पकड़ने और लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आरामदायक लगता है।

वैरिएंट और कलर ऑप्शन :

Samsung Galaxy A17 Design

Samsung Galaxy A17 को तीन वैरिएंट में लांच किया गया है 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज, और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज
की तो इसको तीन रंगो में लांच किया गया है ब्लैक, ब्लू और ग्रे।

कीमत और लांच डेट :

भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A17 इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। इसकी कीमत चुने गए वैरिएंट के अनुसार बदल सकती है। यह फोन भारत में 29 अगस्त 2025 को लॉन्च किया गया है।

अन्य फीचर्स :

● फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक
● Accelerometer, Gyro Sensor, Light Sensor और Virtual Proximity Sensor
● USB Type-C ऑडियो जैक
● UHD 4K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट

निष्कर्ष :

Samsung Galaxy A17 उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक मिड-रेंज स्मार्टफोन में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। इसमें आपको बड़ा AMOLED डिस्प्ले, दमदार 50MP कैमरा, 5G सपोर्ट, 5000mAh बैटरी और स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है।
अगर आप एक ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें लंबे समय तक कोई कमी महसूस न हो, तो Samsung Galaxy A17 आपके लिए सही चुनाव हो सकता है।

डिस्क्लेमर :

इस आर्टिकल में दी गई Samsung Galaxy A17 की स्पेसिफिकेशन और कीमत उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखी गई है। असली फीचर्स और कीमत में कंपनी समय-समय पर बदलाव कर सकती है। खरीदने से पहले हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी अधिकृत डीलर से जानकारी ज़रूर प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें :

Samsung Galaxy S24 FE – दमदार कैमरा, Exynos 2400e प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले सिर्फ 39999 में

Samsung Galaxy S24 Ultra का रिकॉर्ड तोड़ डिस्काउंट – अब मिलेगा सस्ते में, तगड़ी डील

 

Leave a Comment