TCS Layoffs : भारत की सबसे बड़ी टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) इस साल लगभग 1200 कर्मचारियों को हटाने वाली है यानि TCS 2% कर्मचारियों की छटनी करने वाली है अधिकांश मध्यम और वरिस्ट स्तरों कर्मचारियों की छटनी करने वाली है |
TCS के CEO [के. कृतिवासन] ने रविवार को मनीकंट्रोल के एक इंटरव्यूमें कहा की , “हम नई टेक्नोलॉजी, खासकर AI और ऑपरेटिंग मॉडल में बदलावों पर जोर दे रहे हैं। काम करने के तरीके बदल रहे हैं। हमें भविष्य के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हम बड़े स्तर पर AI का यूज़ कर रहे है और ये देख रहे है को आगे कौन सी स्किल्स जरुरी है |
इसीलिए करीब 2% कर्मचारियों की छटनी पर प्रभावित होगी | उन्होंने ने कहा की मेरे CEO के रूप में यह मेरे लिए कोई आसान फैसला नहीं है यह अब तक का सबसे कठिन निर्णय में से एक है |
TCS Layoffs : क्यों हो रही यह छंटनी?
TCS ने इस कदम को निम्नलिखित कारणों से उठाया है:
भविष्य के लिए संगठन को तैयार करना-
कंपनी AI जैसे नए तकनीकी क्षेत्रों में निवेश कर रही है, नए बाजारों में प्रवेश कर रही है और अपने कार्यबल को पुनर्व्यवस्थित करना चाहती है।
AI और स्वचालन (automation)
जैसे-जैसे AI को अपनाया जा रहा है, कई पारंपरिक मानव-आधारित कार्य स्वचालित होते जा रहे हैं। इसका असर नौकरी संरचनाओं पर पड़ेगा।
नई “बेंच पॉलिसी” (Bench Policy)
12 जून 2025 से लागू इस नीति के तहत, कर्मचारियों को साल में कम से कम 225 बिल करने वाले दिन पूरे करना होंगे, और बेंच पर केवल 35 दिन रह सकते हैं। इससे कुछ ऐसे कर्मचारी प्रभावशाली स्थिति में आ सकते हैं जिन्हें तैनाती नहीं मिल रही।
बिंदु | जानकारी |
---|---|
कुल कार्यबल | 6,13,069 (30 जून 2025 तक तकनीकी) |
छंटनी की संख्या | लगभग 12,261 कर्मचारी (~2% कुल) |
प्रभावित वर्ग | मुख्य रूप से मध्यम (Mid) और वरिष्ठ (Senior) स्तर |
मुख्य कारण | AI‑प्रवर्धन, वैश्विक रणनीति में बदलाव, नई बेंच नीति |
सहयोग प्रावधान | counselling, outplacement support और अन्य सुविधाएं |
डिस्क्लेमर:
यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों पर आधारित है और TCS की आधिकारिक घोषणाओं से प्राप्त है। यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है और इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की कानूनी या व्यावसायिक सलाह देना नहीं है। कंपनी की नीतियों और निर्णयों में समय के साथ परिवर्तन हो सकते हैं; अतः नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए TCS की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय समाचार स्रोतों से संपर्क करें।