उत्तर प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। UP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 60,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 32,679 नए पदों पर सिपाही भर्ती की घोषणा कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
UP Police Constable Recruitment 2026: आवेदन तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) कराना अनिवार्य होगा। बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कुल पदों की संख्या
नई भर्ती: 32,679 पद
पहले चरण में भर्ती: 60,244 पद
कुल अवसर: 90,000+ से अधिक
कौन कर सकता है आवेदन?
भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आरक्षण नियमों की पूरी जानकारी जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
लगातार हो रही भर्तियों से साफ है कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। UP Police Bharti 2025 लाखों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
Disclaimer
यह जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स एवं आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है। भर्ती से जुड़ी अंतिम व प्रमाणिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट अवश्य देखें। वेबसाइट किसी भी त्रुटि या बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।
यह भी पढ़े:
सरकारी स्कूल में जातिगत भेदभाव का आरोप, बच्चों ने सुनाई आपबीती