Weather Today: सितंबर का महीना विदाई ले चुका है, लेकिन मौसम का मिजाज अभी भी गर्मी और उमस से जूझ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 अक्टूबर 2025 के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल का मौसम कैसा रहेगा और किन-किन इलाकों में बारिश की संभावना है।
IMD का पूर्वानुमान: 1 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश Weather Today
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मौसम की गतिविधियाँ जारी रहने की संभावना है। दशहरे तक आकाश में बादलों की आवागमन बनी रह सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने से गर्मी में राहत मिल सकती है। IMD के मुताविक कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, बरेली, झांसी, बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी और मेघ गर्जन की संभावना भी है।
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहाँ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
बिहार Weather Today
बिहार में मौसम का रुख बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच राज्य में बादलों की गतिविधियाँ और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, पटना, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।
राजस्थान का मौसम
जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कच्छ क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
रेड अलर्ट वाले जिले
महाराष्ट्र के निम्नलिखित जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है:
-
मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर: इन जिलों में अत्यधिक बारिश की संभावना है। नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अन्य प्रभावित जिले
इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है, जिनमें पुणे, नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, अहमदनगर, धुले, जलगाँव, जालना, लातूर, बीड, नांदेड़, परभणी, हिंगोली, वर्धा, वाशिम, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरोली शामिल हैं। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, सतना, रीवा, खंडवा, सीहोर, देवास, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, बैतूल, होशंगाबाद, मंदसौर, नीमच, शहडोल, शहपुरा, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी, अलीराजपुर, झाबुआ, बारवानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, मन्दसौर, नीमच, और शहडोल जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Disclaimer: यह लेख केवल सूचना और समाचार के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। इसमें दी गई जानकारी ताज़ा मौसम रिपोर्ट और सरकारी स्रोतों (IMD) पर आधारित है। मौसम के वास्तविक हालात स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं। यात्रा या योजना बनाने से पहले आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें।
